फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बाइक पर बैठा सांप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बिनौली रोड पर किरण मेडिकल स्टोर के पास खड़ी बाइक में अचानक सांप घुस गया। सांप कभी बाइक के बैग, तो कभी बाइक के हैंडल पर घूमता रहा। काफी देर घूमने के बाद सांप बाइक के हैंडल पर बिल्कुल चिपककर बैठ गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर सांप पर पड़ी। देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने सांप को बाइक से भगाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बहुत से लोगों ने बाइक पर बैठे सांप की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें