फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राजकीय हाईस्कूल और एक इंटर कॉलेज में शुरू होगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
दो राजकीय हाईस्कूल और एक इंटर कॉलेज में शुरू होगी स्मार्ट क्लास
विज्ञापन

बागपत। जिले के दो राजकीय कन्या हाईस्कूल और एक इंटर कॉलेज में दस स्मार्ट क्लास शुरू करने की योजना तैयार की गई है। एक स्मार्ट क्लास के लिए विभाग ने 2.54 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया है। स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए बजट का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के तीन राजकीय विद्यालयों में दस स्मार्ट क्लास शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इनमें कन्या राजकीय हाईस्कूल मवींकला में दो व गांगनौली कन्या हाईस्कूल में दो स्मार्ट क्लास और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दाहा में छह स्मार्ट क्लास शुरू कराई जाएंगी। स्मार्ट क्लास के लिए 25.40 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस बजट में केंद्र की 60 व राज्य सरकार की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी रहेगी। स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए केंद्र की ओर से 15.24 लाख रुपये और राज्य सरकार की ओर से 10.16 लाख रुपये का बजट वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वर्जन -
तीन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए 25.40 लाख रुपये के बजट का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से बजट मिलते ही विद्यालयों में छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। - रवींद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें