फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति के सिर व हाथ का कंकाल मिला

विज्ञापन
गौसपुर गांव के जंगल में कंकाल मिलने के बाद जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
लापता व्यक्ति के सिर व हाथ का कंकाल मिला
विज्ञापन

बागपत, अमीनगर सराय। गौसपुर गांव से आठ दिन से लापता व्यक्ति का शनिवार सांय जंगल में सिर व हाथ का कंकाल मिला। जिसकी शनाख्त पुलिस ने कपड़ों व पर्स से की। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गौसपुर गांव का रहने वाला बाबूराम (50) पुत्र मनसा का परिवार वालों के साथ आठ दिन पहले झगड़ा हो गया था, जिसमें उसकी बेटी घायल हो गई थी। बताया कि इसके बाद से बाबूराम खेतों में चला गया, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने उसे तलाश भी किया, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सांय गौसपुर गांव के जंगल में सुधीर के खेत में खोपड़ी व हाथ के पंजे का कंकाल मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान की। सीओ प्रीता का कहना है कि कंकाल कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है। जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें