बिनौली। जौहड़ी गांव में बुधवार को रैबीज से ग्रस्त गोवंश ने महिलाओं सहित करीब छह लोगों को हमलाकर कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुची पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम ने गोवंश पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया।
ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह ने बताया कि गांव में घूमने वाली एक गाय को पागल कुत्ते ने काट लिया। कुछ दिन तो गाय ठीक रही कि अचानक वह गांव में ग्रामीणों पर हमला करने लगी। बुधवार को भी गाय ने सुधीर तोमर, सरिता, बिट्टू, कृष्ण, सतेंद्र, पवन आदि लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बागपत व यूपी 112 को सूचना दी गई। सूचना पर जौहड़ी से पशुधन प्रसार अधिकारी देवेंद्र सोलंकीए रामपाल आदि की टीम गांव में पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर गाय को काबू में कर सिरसली मार्ग पर स्थित खेल के मैदान पर ले जाकर बांध दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि गाय में रैबीज संक्रमण के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उसका उपचार कराया जा रहा है।