बरनावा के छह बच्चों का राष्ट्रीय आय छात्रवृत्ति के लिए चयन
बिनौली। बरनावा के कंपोजिट विद्यालय के छह बच्चों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका रुचि शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2022 को खेकड़ा के जैन इंटर कॉलेज में हुई राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में विद्यालय के कक्षा आठ से रानी, अनस, हरीश, मनीष, आयुष और अंकित ने परीक्षा में सफलता अर्जित की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 की परीक्षा में विद्यालय की छात्रा आयशा का भी छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ था। शासन द्वारा इन बच्चों को आगे इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की दर से चार वर्षों तक कुल 48 हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में एक साथ छह बच्चों का चयन होने पर प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, अरुण त्यागी, शालू सिंह, शकीला, अजय कुमार ने खुशी जाहिर की है।