फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रेन में बैठे ही बैठे डीआरएम ने देखे स्टेशन पर कराए कार्य

Sun, 07 May 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। डीआरएम ने दिल्ली सहारनपुर रेल मार्ग पर भ्रमण किया। डीआरएम की स्पेशल ट्रेन खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर रूकी, लेकिन डीआरएम ट्रेन से नीचे नहीं उतरे। उन्होंने ट्रेन के अंदर से ही स्टेशन पर कराए गए कार्यों को देखा।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब छह बजे उत्तर रेलवे जोन के डीआरएम डिंपी गर्ग ने दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग का भ्रमण किया। डीआरएम के भ्रमण के चलते खेकड़ा रेलवे स्टेशन की साफ सफाई कराई गई। ई-रिक्शा आदि सवारी ढोने वाले वाहन परिसर से बाहर खड़े कराए गए। कार्यालय के अभिलेखों को दुरुस्त किया गया।
डीआरएम के साथ आए अधिकारियों ने नीचे उतरकर पटरियों की नापतोल की। करीब 10 मिनट बाद डीआरएम वापस दिल्ली लौट गए। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर किशोर कुमार ने बताया कि डीआरएम के भ्रमण को लेकर सभी तैयारी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें