फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई को तिलक करके की लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
निरपुड़ा गांव में मुस्लिम भाईयों को तिलक लगाती बहनें - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। भैयादूज का पर्व बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। बहनों ने भाई को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को तिलक करने के बाद गिफ्ट दिए। भैयादूज पर बाजारों में भीड़ रही, जहां लोग मिठाई और गिफ्ट खरीदने पहुंचे।
विज्ञापन

बहनों ने अपने भाई को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट के बीच तिलक करते हुए रस्म पूरी की। बहनों ने भाई को नारियल दिया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय समेत अन्य सभी जगहों के बाजारों में भैयादूज को लेकर भीड़भाड़ रही। मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी।
बाजारों में भैयादूज के कारण भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था रही। इसके लिए बाजार में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। जिससे भैयादूज के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से निपट सके।
विज्ञापन

निरपुड़ा में पेश की भाईचारे की मिसाल
दोघट। भैयादूज पर्व पर निरपुड़ा गांव में भाईचारे की मिसाल पेश की गई। जिसमें निरपुड़ा गांव के रहने वाले नईम, शाकिर, सुहेल, अहसान समेत अन्य मुस्लिम युवकों ने मुंहबोली बहन विशाखा व नीतू से तिलक कराकर भैयादूज पर्व मनाया। मुस्लिम भाइयों ने जीवनभर इसी तरह भैयादूज पर्व मनाने और भाईचारा कायम रखने का संकल्प लिया। युवाओं की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।

छपरौली के लूंब गांव में भाई को तिलक लगाती बहन- फोटो : BAGHPAT

भैयादूज पर्व पर बागपत में भाई वेदांश को तिलक लगाती बहन भारती ओर भाई संयम को गिफ्ट देती बहन गीत- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें