फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकान में बैठी बहनो से मारपीट, तोड़फोड़

Wed, 21 Aug 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बड़ौत। कोताना रोड पर स्थित एक दुकान में पुरानी रंजिश को लेकर पांच-छह लोगों ने लाठी डंडों से दुकान में बैठीं दो सगी बहनों से मारपीट की और दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान के सामान के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। इस दौरान हमलावर डीवीआर व एलसीडी के साथ दोनों बहनों के मोबाइल फोन भी छीनकर भाग गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोताना रोड निवासी स्वाति व उसकी बहन अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी रविंद्र उर्फ बबली, राजेश, राजेश का बेटा मन कुमार, पत्नी कमलेश व जीत सिंह उनकी दुकान पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। हमलावरों ने उसे व उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी। दुकान का सामान तोड़फोड़ दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर व एलसीडी अपने साथ ले गए। पीड़िता ने बताया कि हमलावर गाली-गलौज करते हुए उनके दो मोबाइल फोन छीन कर ले गए।
इस दौरान वह और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। स्वाति ने बताया कि पिछले साल भी हमलावरों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर दी थी, जिसका कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपियों में मन कुमार, कमलेश व रविंद्र ने घटना के बाद उनके परिवार को जान से मारने की खुलेआम धमकी दी है, जिससे परिवार दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विजय चौधरी ने बताया कि जांच के बाद 19 अगस्त को पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें