फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बहनों को भा रहीं फैंसी राखियां, बाजारों में बढ़ी खरीददारी

Wed, 14 Aug 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में किताबों वाली गली में दुकान से राखी खरीदती युवतियां
विज्ञापन
बड़ौत। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। इस बार बाजार में जय सिया राम, खाटूश्याम की आकर्षक राखियां बिक्री के लिए मौजूद हैं। कई महिलाएं और युवतियां दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले अपने भाइयों को डाक या कोरियर के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। इसके लिए उन्होंने दुकानों में जाकर खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

19 अगस्त को राखी का त्योहार मनाया जाएगा। बाजार में जहां बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमोन और बड़ों के लिए स्टोन वाली खूबसूरत राखियां मौजूद हैं। राखियों के दाम की बात करें तो बाजार में इस बार बाजार में इनकी कीमत 20 से लेकर 300 रुपये तक है। इनमें लाइट वाली राखी 20 से 110 रुपये, फैंसी धागों की राखी 10 से लेकर 40 रुपये, फैंसी राखी 10 से लेकर 110 रुपये, कड़ा राखी 60 से लेकर 150 रुपये, ब्रेसलेट राखी 30 से लेकर 90 रुपये, जबकि अन्य प्रकार की राखियां भी उपलब्ध हैं।
नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, ठाकुरद्वारा, गांधी रोड, किताबों वाली गली में दुकानें विभिन्न प्रकार की राखियों से सजी हैं। त्योहार पर दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है।
विज्ञापन


- लुभा रही चांदी की राखियों की डिजाइन

ज्वेलर्स के यहां चांदी की राखियों की विशेष मांग है। इनके डिजाइन बहनों सहित भाइयों को खूब भा रहे हैं। सराफ सौरभ जैन ने बताया है कि चांदी की राखियाें की कीमत 500 रुपये से है। सामान्य राखी की 11 सौ रुपये है।

- पतंग की डिमांड भी बढ़ी

रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर पतंगबाजी के लिए युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूरे साल में इन दो खास दिनों पर पूरा शहर पतंगबाजी करने के लिए तैयार रहता है। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के शौकीन शामिल होते हैं। पतंग की खरीदारी के लिए दुकानें सज गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें