बिनौली। सिरसली गांव निवासी अंकित तोमर पुत्र ओमबीर सिंह का वर्ष 2014 में भारत तिब्बत सीमा पुलिस हिमाचल के कुल्लू में ओवर्सियल एसआई के पद पर चयन हुआ था। वर्तमान में उत्तराखंड के ओली में स्थित मां ट्रेनिंग एवं स्कीम संस्थान में तैनात अंकित का ओवर्सियल इंस्पेक्टर के लिए प्रमोशन हुआ। उपमहानिरीक्षक आईटीबीपी गंभीर सिंह चौहान ने उसकी वर्दी पर तीसरा स्टार लगाकर उसे इंस्पेक्टर का दर्जा देकर उसका उत्साहवर्धन किया। प्रधान राजू तोमर, ओमबीर सिंह, मा. राजेंद्र सिंह, चौधरी कालूराम, धर्मबीर सिंह, अनिल तोमर, रविंद्र तोमर, ऋषिपाल सिंह, बिट्टू, नीटू ने खुशी जताई।