अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव निवासी प्रिया यादव लेफ्टिनेंट नियुक्त हुई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि ने घर जाकर बधाई दी तथा सम्मानित किया। प्रिया यादव पुत्री स्वर्गीय पोप सिंह यादव ने गांव व जिले का नाम रोशन किया। प्रिया यादव ने बताया कि पिता की प्रेरणा से शुरू से ही देश सेवा का जज्बा रहा है। उनके पिता भी सेना में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी पर ही बीमारी की वजह से मृत्यु हो गई थी। प्रिया तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने बताया कि मां का सबसे ज्यादा सहयोग रहा है। उनकी ट्रेनिंग चेन्नई में होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, ग्राम प्रधान सत्यपाल यादव, सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, जितेंद्र धामा, कुलदीप भारद्वाज, प्रदीप यादव, जगवीर, रवि, हरेंद्र, कंवरपाल व हरिओम ने सम्मानित किया।