फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अत्याधुनिक मशीन से की जा रही शहर में शिल्ट सफाई

Fri, 21 Jun 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अब सफाई कर्मचारियों को नालों की सफाई के लिए नाले में घुसकर सिल्ट बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि शहर में अत्याधुनिक सुपर सोकर मशीन से तेज से शिल्ट सफाई का कार्य किया जा रहा है। इससे सड़कों पर सिल्ट भी डालने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

शहर में छोटे-बड़े 60 से अधिक नाले हैं। हर साल बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य कराया जाता है, लेकिन इस बार तेजी से नाला सफाई का काम किए जाने को लेकर पालिका ने सुपर सोकर मशीन सड़क पर उतार दी गई है। मशीन के माध्यम से नालों की सफाई के दौरान सड़कों पर गंदगी नहीं फैल रही है। सुपर सोकर मशीन के साथ दो टैंकर सड़क पर उतारे गए हैं। एक टैंकर की क्षमता 12 हजार लीटर लिक्विड कचरा भरने की है। मशीन के पाइप को सीधा नाले में डाल दिया जाता है, और एक पाइप टैंक से जुड़ा हुआ है। इससे नालों से सीधा कचरा व सिल्ट टैंक में जा रही है। इससे नालों की नीचे तक सफाई हो रही है।

ये बोले व्यापारी
आधुनिक तरीके से की जा रही सफाई का फायदा बाजार में व्यापारियों व नगरवासियों को मिलेगा। इससे आवागमन भी प्रभावित नहीं होगा- शरद जैन।

जिस ढंग से सफाई कार्य कराया जा रहा है, वह सराहनीय है। इससे शहर गंदा होने से बच रहा है और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बीमारियां भी नियंत्रण में रहेगी। साथ ही व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के सामने गंदगी भी नहीं फैलेगी- संदीप गर्ग।
विज्ञापन


वर्जन-
हर साल सफाई के दौरान सड़क पर डाले जाने वाली शिल्ट से कई दिनों से नगरवासी व अन्य लोग परेशान रहते थे। इन सबसे बचने व पारदर्शिता के साथ सफाई कराने के लिए अत्याधुनिक सुपर सोकर मशीन से सफाई कराई जा रही है, मेरा मकसद नगर को साफ-सुथरा बनाएं रखना है- बबीता तोमर चैयरपर्सन नगरपालिका बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें