फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्मॉग में नहीं दिखा सिग्नल, चालक ने रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही ट्रैक पर आमने-सामने ट्रेन आने की अफवाह फैली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। स्मॉग के कारण शुक्रवार की सुबह सिग्नल न दिखाई देने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। जिससे कस्बे में एक ही ट्रैक पर दो ट्रेन आमने-सामने आने की अफवाह फैल गई। इस अफवाह से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 01622 पैसेंजर ट्रेन का बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 6.36 बजे का है। शुक्रवार को ट्रेन सुबह 6.40 बजे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली 01619 पैसेंजर ट्रेन का बागपत रोड रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 6.34 बजे है, ट्रेन 6.55 पर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सहारनपुर से आ रही ट्रेन जब बागपत रोड रेलवे स्टेशन के सिग्नल पर पहुंची तो स्मॉग होने के कारण सिग्नल न दिखने से चालक ने ट्रेन को बली गांव के पास रोक दिया। सिग्नल दिखाई देने पर ट्रेन को चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ट्रेनों के एक ट्रैक पर आने की अफवाह फैली
इस पूरे मामले में स्टेशन पर ट्रेनों के एक ट्रैक पर आमने-सामने आने की अफवाह फैल गई। जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर अरुण कुमार ने बताया कि स्मॉग के कारण चालक को सिग्नल दिखाई नहीं दिया और उसने ट्रेन को रोक दिया था। ट्रेनों का एक ट्रैक पर आमने-सामने आने की अफवाह गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें