जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शुभम ने जीता गोल्ड
दोघट। देहरादून में चल रही 41वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पहले दिन वेदवान आर्चरी एकेडमी धनौरा टीकरी के तीरंदाज शुभम कुमार ने गोल्ड मेडल जीत लिया।
वेदवान आर्चरी एकेडमी के कोच सचिन वेदवान ने बताया कि देहरादून में 8 से 16 मार्च तक चलने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में शुभम कुमार ने 40 मीटर इंडियन राउंड में गोल्ड जीता है। मंगलवार को शुभम कुमार एकल, मिक्स टीम व टीम की तरफ से भी खेलेंगे। वहीं शुभम के गोल्ड जीतने पर धनौरा गांव में खुशी मनाई गई। खुशी मनाने वालों में सचिन कुमार, रोहित, प्रेरित वेदवान, सत्यम वेदवान, अभी राठी, अंकुर सहरावत आदि तीरंदाजों के अलावा वेदसिंह, तेजपाल, देवेंद्र, रामपाल आदि शामिल रहे। संवाद