फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है श्रीमदभागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। तेड़ा के श्रीराम आश्रम दुर्गा मंदिर में चल रही आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को प्रवक्ता आचार्य रामसरूप चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है, और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भक्ति को पाने का यदि इस धरा धाम पर कोई साधन है तो केवल भगवान की लीलाएं हैं। भगवान के कार्य करने पर मनुष्य जीवन में धीरे धीरे स्वात्विकपन आता है और मनुष्य उस पथ का पथिक बन जाता है। वह समाज में एक आदर्श पुरुष के रूप में जीवन को व्यतीत करता है और उसके इस गुण की वजह से वह दूसरों को भी इस मार्ग पर ले आता है। यही भागवत जीवन को सही तरीके से जीने का सरलतम उपाय है। कथा में महंत राहुल दास महाराज, प्रेमदास महाराज, कार्तिक गिरी महाराज ने भी भक्तगणों को उपदेश दिए। कथा में समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें