अमीनगर सराय। कस्बे में चल रहे रामलीला महोत्सव में सोमवार को बैंडबाजों के साथ भगवान श्रीराम बरात निकाली गई।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव में सोमवार को भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। श्रीराम बारात राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न घोडे़ पर सवार होकर चल रहे थे। श्रीराम बरात का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। महिलाओं ने श्रीराम के चरण छू कर आशीर्वाद लिया। कलाकार और कस्बे के लोग बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर नृत्य करते चल रहे थे। राम बरात कस्बे के मुख्य बाजार, मंडी, माता मोहल्ला, लक्क्ड़ बाजार होते हुए शिव मंदिर पर संपन्न हुई। मौके पर नवीन कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, अवधेश पाराशर, यज्ञ दत्त शर्मा, पुरुषोत्तम दास गर्ग सहित कस्बे के अन्य लोग शामिल रहे।