फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ श्रीजी हुए स्वर्णरथ सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली। नगर में श्री 1008 पारस नाथ भगवान की वार्षिक रथयात्रा महोत्सव निकाली गई। रथ यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उधर छपरौली में दिगंबर जैन मंदिर की ओर से भगवान आदिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगर के श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर समोसरण में विराजमान मूलनायक अजीतनाथ भगवान, शांतिनाथ भगवान, नेमिनाथ भगवान का मयंक जैन शास्त्री के निर्देशन अभिषेक किया। उसके उपरांत लकी ड्रा के माध्यम से बोली गई। इसमें श्रीजी की बोली प्रवीन जैन व कपिल जैन, सारथी की बोली अंशुल जैन, चावर की बोली राजू जैन, खजांची की बोली प्रमोद जैन को हुई। सोधर्म इंद्र के मस्तक पर श्री पारसनाथ भगवान को विराजमान करके जैन मोहल्ला से पालकी यात्रा से गांधी बाजार में स्वर्ण रथ में विराजमान किया। बैंडबाजे के साथ रथ यात्रा निकाली गई।
रथयात्रा गांधी बाजार से बड़ा बाजार, पांडव रोड से नगर के मार्गों से होते हुए श्री जैन इंटर कॉलेज में स्थित पांडुकशिला पर भगवान को विराजमान कर शुद्ध जल से अभिषेक किया। इसके उपरांत श्रीजी को रथ में विराजमान करके नगर भ्रमण करते हुए जैन मोहल्ला स्थित श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में विधि विधान से वेदी जी में विराजमान किया।
विज्ञापन

रथयात्रा में जैन समाज के संरक्षक श्री प्रहलाद जैन, सुधीर जैन, प्रमोद जैन, शिखर चंद जैन, जैन समाज के अध्यक्ष पंकज कुमार जैन कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, प्रबंधक बिजेंद्र जैन, मंत्री अतुल जैन, लवी जैन, सचिन जैन, मानक जैन मौजूद रहे।
उधर कस्बा छपरौली में भगवान आदिनाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथ के पात्रों में सौधर्म इंद्र-जगदीश प्रसाद व राहुल जैन, सारथी अनिल जैन व अंकुर जैन और कुबेर इंद्र-प्रेमचंद जैन व भूनेंद्र जैन, महेंद्र- प्रदुमन जैन व सौरभ जैन, सनत कुमार इंद्र-अरुण जैन को सौभाग्य मिला। रथ यात्रा में मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। रथ यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से टांडा बड़ौत मार्ग से होते हुए शांति सागर दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज तक निकाली गई। मौके पर राजेश जैन, अखिल जैन, अंकुर जैन, सत्येंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, मोनू जैन, अमित जैन, राजीव जैन पीयूष जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें