बागपत। त्यागी समाज समिति की शनिवार को एक रिसोर्ट में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में श्रद्धानंद त्यागी को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में महामंडलेश्वर भैया दास, देवेेंद्र त्यागी, रविंद्र त्यागी, बालकराम त्यागी, राजकुमार त्यागी, सुभाष चंद, अनिल देव त्यागी, चंद्रशेखर त्यागी, अरविंद और कृष्ण कुमार को समिति का संरक्षण सदस्य चुना गया।
इनके अलावा पिंकेश त्यागी को महामंत्री, शशांक त्यागी को सहमहामंत्री, देवेंद्र त्यागी को कोषाध्यक्ष, अरुण त्यागी को सहकोषाध्यक्ष, राजेश्वर त्यागी, सत्यपाल त्यागी, ललित त्यागी, बिल्लु त्यागी, डॉ. विनय, लोकेंद्र को उपाध्यक्ष, विक्रम त्यागी, सुभाष त्यागी व प्रदर्शन त्यागी को पदेन सदस्य चुना गया।
प्रमोद त्यागी, सोनू त्यागी व सुनील त्यागी को सचिव, बाबूराम त्यागी को ऑडिटर, संजय त्यागी, सचिन त्यागी व अजय त्यागी को मीडिया प्रभारी और पप्पन त्यागी, यशपाल त्यागी, संजय त्यागी, सतीश त्यागी, विनोद त्यागी व नीरज त्यागी को सदस्य चुना गया।