फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कागजों में दर्शाया मृतक, अब जिंदा होने का दे रही सबूत

Sun, 30 Jun 2024 05:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कागजों में महिला को मृतक दर्शाने के बाद अब वह अपना जिंदा होने का सबूत देने के लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रही है। ब्राह्मण पुट्ठी की महिला ने शनिवार को विकास भवन में लगे केवाईसी कैंप में पहुंचकर अपने जिंदा होने के सबूत देकर पेंशन बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्राह्मण पुट्ठी गांव की रहने वाले महेंद्री ने बताया कि 20 साल पहले उनके पति की मौत हो गई थी। उन्हें निराश्रित की पेंशन मिलती थी। लेकिन तीन साल पहले प्रधान व पंचायत सचिव की फर्जी रिपोर्ट के कारण उसकी पेंशन कट गई और दोनों ने उसको मृतक दर्शा दिया। जब एक साल तक पेंशन नहीं आई तो वह महिला कल्याण विभाग पहुंची तो तब जाकर पता चला कि उसको मृतक दिखाकर पेंशन काट दी गई। दो साल पहले महिला ने वृद्धावस्था पेंशन का फार्म भरा और विभाग में अपने जिंदा होने के दस्तावेज दिए और प्रधान की रिपोर्ट लगाई। अभी तक भी महिला की पेंशन नहीं बन सकी। इसके कारण महिला को काफी दिक्कत हो रही है। शनिवार को महिला ने प्रधान राजीव कुमार के साथ विकास भवन में पहुंचकर पेंशन बनवाने की मांग की है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव ने जल्द ही जांच कराकर पेंशन खाते में भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें