फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों का टोटा, यात्रियों को हो रही दिक्कतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत-शामली मार्ग पर पिछले कई माह से बसों का अभाव है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसको लेकर यात्रियों मेें रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बड़ौत डिपो के अनुसार बड़ौत-शामली मार्ग पर 20 बसों का संचालन होता है, लेकिन यात्रियों का आरोप है कि इस मार्ग पर काफी समय से बसों का अभाव है। घंटों बस स्टैंड पर खड़ा होने के बाद जब कोई बस आती है तो वह चंद मिनटों मेें भर जाती है। यात्रियों को लटककर बसों में सफर करना पड़ रहा है। इससे उनके साथ हादसा होने का खतरा बना रहता है, लेकिन शिकायतों के बाजवूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहींं दे रहे हैं। वहीं डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इस मार्ग पर पड़ने वाली बावली, बरवाला, जिवाना, किशनपुर बिराल, रमाला, ककड़ीपुर, नाला, कांधला सहित 30 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को रोजाना आवागमन को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनमें रोष पनपता जा रहा है।
विज्ञापन


ये बोले यात्री-
बड़ौत-शामली मार्ग पर बसों का संचालन खराब है। घंटों यात्रियों को बस स्टैण्ड़ पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।- राज

बसों के अभाव के चलते रोजाना यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। सचिन

वर्जन
यदि लिखित मेेंं शिकायत होती है तो मार्ग का निरीक्षण कर बसों की संख्या बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा। रामदास एआरएम बड़ौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें