नवरात्र पर्व के चलते खेकडा के बाजार में दुकानों पर बिक्री के लिए सजी मां दुर्गा की मूर्तिया
- फोटो : KAHKRA
नवरात्र के लिए मां दुर्गा की मूर्तियों से सजी दुकानें
बागपत, खेकड़ा। नवरात्र पर्व के चलते खेकड़ा के बाजार में मां दुर्गा की मनमोहक मूर्तियों से दुकानें सज गईं हैं। सांझी मूर्ति श्रद्वालुओं को अपनी तरफ खासा आकर्षित कर रही है।
खेकड़ा के बाजार में हस्त निर्मित मां दुर्गे की सांझी की मनमोहक मूर्तियों की धूम है। मां दुर्गा की मूर्तियों से बाजार में दुकानें सजी हैं। विभिन्न मनमोहक रूपों में निर्मित सांझी मां की मूर्तियां खरीदने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ लगी है। 30 रुपये से लेकर 150 रुपये तक मूर्तियों की बिक्री हो रही है। पहले महिलाएं घरों में अपने ही हाथों से मूर्तियां बनाती थीं। लेकिन अब लगभग यह रीति रिवाज अधिकांश घरों में छूट गया है। अब श्रद्धालु महिलाएं बाजार से ही मां दुर्गा के स्वरूप रूपी सांझी मां की मूर्ति खरीदकर नवरात्र पर्व के दौरान अपने घरों में स्थापित कर पूजा अर्चना करतीं हैं। संवाद