संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। कोरोना कर्फ्यू में दुकानदारों ने दैनिक उपयोग की वस्तुएं के दाम बढ़ा दिए हैं। इस संकट के दौर में भी जमाखोर और मुनाफा खोर बाज नहीं आ रहे हैं।
शनिवार को दोघट, टीकरी, दाहा, बामनौली, निरपुड़ा आदि कस्बों एवं गांवों के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। लेकिन कोरोना कर्फ्यू में भरपूर लाभ देहात क्षेत्रों में कुछ दुकानदार उठा रहे हैं। दैनिक उपयोग की चीजें अधिक दामों में बेची जा रही हैं। मसूर की दाल 100 रुपये किलो से बढ़ाकर 115, उड़द की काली दाल 110 से 120, धुली हुई दाल 120 से 130, चीनी 37 रुपये किलो से 40 , आटा 21 रुपये से 25 रुपये, सब्जी आलू 10 रुपये किलो से बढ़ाकर 15 से 18 रुपये, प्याज 20 से 30-35, टमाटर 20 से लेकर 30 रुपये तक बेचे जा रहे हैं।