फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने युवक को गोली मारकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। पिचोकरा गांव में दुकान पर सामान लेने गए युवक को दुकानदार ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। सोफियान उर्फ बॉबी पुत्र मोमीन शनिवार की देर शाम गांव में स्थित एक दुकान पर बच्चे के लिए हगीज लेने गया था। उसकी दुकानदार के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने उस पर तमंचा तान दिया। सोफियान ने बचाव के लिए उससे हाथापाई की। इसी दौरान चली गोली सोफियान के सीधे पैर के पंजे में लग कर आर पार निकल गई। इससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें