बड़ौत। फिल्म ‘एक मुट्ठी अनाज’ की शूटिंग रविवार को नगर और देहात क्षेत्र के कई गांवों में हुई। डायरेक्टर अंकित चौधरी, प्रोड्यूसर राजवीर सिंह उपाध्याय, आर्टिस्ट कृष्णपाल भारत, राजवीर सिंह दांगी, पूजा शर्मा, कीर्ति परमार, सत्यार्थ प्रेम, राजेश उपाध्याय, अतुल वत्सल, विनीत मलिक, अनिल राघव मौजूद रहे। फिल्म की शूटिंग नगर के अलावा राजपुर खामपुर, खेड़ी, कोताना गांव मेें संपन्न हुई। इस अवसर पर नगीन चंद राजीव कुमार गर्ग, संदीप, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुदित जैन, कृष्ण कुमार बिंदल, ललित जैन पूर्व सभासद, अंकित जैन डब्बू, हर्ष आर्य, चीनू, विक्रम सिंह राठौड़, उत्सव जिंदल मौजूद रहे।