बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों का सम्मान करते पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में 45वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता की दस मीटर एयर पिस्टल में पदक जीतने वाले एडीजे कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी एडीजे चंचल को सम्मानित किया गया।
स्कूल के प्रबंधक जयचंद और प्रधानाचार्य अमित तेवतिया ने बताया कि दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 17 से 24 सितंबर तक 45वीं दस मीटर एयर पिस्टल सिविल सेवा श्रेणी की प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में एडीजे कृष्ण कुमार ने चार सौ में से 303 अंक प्राप्त कर प्रथम और उनकी पत्नी चंचल ने 248 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। इनके अलावा प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र अंशुदास, पुनीत, ऋषभ, सूरज, भविष्य और मानसी ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के आधार पर छात्रों का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मंगलवार को विजेताओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच परवेज कुमार, अवध कुमार, हरेंद्र पंवार, पिंकी चौधरी, डॉ. दिनेश चौधरी मौजूद रहे।