फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम सांई शूंटिग एकेडमी के शूटरों ने झटके पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओम सांई शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने पदक जीते
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जौहड़ी में हुई द्वितीय एकलव्य शूटिंग चैंपियनशिप में छपरौली स्थित ओम सांई शूटिंग एकेडमी के शूटरों ने पदक झटके। उनका शनिवार को रेंज पर स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ एशियन चैंपियन सुभाष पहलवान, एकेडमी के प्रबंधक रोहन राणा, कोच रवि जाटव, कमलदीप शर्मा व अमित जड़ेजा ने किया। कोच रवि जाटव ने बताया कि 22 अक्तूबर को जौहड़ी में हुई द्वितीय एकलव्य चैंपियनशिप में ओम सांई शूटिंग एकेडमी के शूटरों में आर्व तोमर ने 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक, 10 मीटर एयर पिस्टल सब जूनियर वर्ग में संदीप सैनी ने कांस्य पदक, बिगनर श्रेणी में अमित मलिक ने स्वर्ण पदक, टीम वर्ग में आरव तोमर, चेतन तोमर, सुधीर सैनी की तिगड़ी ने स्वर्ण, 10 मी एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में रजत मलिक, संदीप, सिद्धार्थ ने स्वर्ण पदक जीता। इसमें मनीष तोमर, दीपक चौधरी, अमित जडेजा, संजय त्यागी, मोहि पाल, परवेज, पारुल, तनु, तनीष, विश्वजीत तोमर, विशाल, पूर्व सभासद प्रभात सिंह राणा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें