बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर नोएडा में हुई 48वीं नोएडा फाउंडेशन डे शूटिंग कम्पटीशन में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले शूटरों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
खेलो इंडिया कोच महबूब पठान ने बताया कि इस कम्पटीशन में खुशी स्वामी ने कांस्य पदक जीता और ईशा तोमर, डोली, अभिराज, नमन, यश, अर्जुन, यशु सोलंकी, आर्यन, कनिष्क, दक्ष तोमर ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। सोमवार को रेंज पर सभी शूटरों को रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, सोहनपाल प्रधान ने प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।