बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में चल रही चैंपियनशिप के चौथे दिन शनिवार को बागपत के शूटर छाए रहे। दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मोनू बड़ौत 566, आर्यन चौधरी, नमन चौधरी बड़ावद 367, यश सोलंकी जिवाना 339, प्रियांशु तोमर लोनी 366, शिवम लोनी 369, खुशी बढ़ाना 510, ईशा तोमर छछरपुर 351, विशांत राणा लोनी 356 अंक प्राप्त कर बढ़त बनाए हुए है। संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार को चैंपियनशिप के समापन पर ओलंपियन आकाश बाल्मीकि विजेता शूटरों को पुरस्कृत करेंगे। ऑफिसियल साई कोच नीतू श्योराण, खेलो इंडिया कोच अमोल प्रताप सिंह, विवेक आत्रेय शर्मा, कुलदीप काठा, आशु तोमर रहे। चैंपियनशिप में राजेंद्रपाल सिंह, प्रधान सोहनपाल सिंह, अदिति तोमर, तनु चौधरी, हरिओम तोमर, अक्षिता सोलंकी, कृष्ण प्रजापति आदि का सहयोग रहा।