बिनौली। अंगदपुर जौहड़ी के एक लव्य स्पोर्ट्स शूटिंग क्लब के प्रशिक्षु शूटर साहिल ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उम्दा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन खेलों इंडिया के दिल्ली सेंटर में हुआ है। कोच बिट्टू खान ने बताया कि साहिल ने गत वर्ष अक्टूबर में खेलों इंडिया के ट्रायल में भागीदारी की थी और टॉप 16 में अपना स्थान पक्का किया था। इसके बाद उसने दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेकर 600 में से 580 का स्कोर प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। इसके बलबूते उसका खेलो इंडिया के दिल्ली स्थित सेंटर में चयन हो गया। मंगलवार को साहिल को क्लब में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर हसन मलिक, शौकीन खान, रचित राठी, लविस राठी, मुकुल चिकारा, आस्था सौलंकी आदि उपस्थित रहे।