जीते कई पदक, खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी में हुआ स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। खेलों इंडिया ट्रस्ट की ओर से संचालित खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी बिजरौल रोड पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें देहरादून में संपन्न हुई फर्स्ट स्नाइपर शूटिंग चैंपियनशिप में पदक झटकने वाले खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। एकेडमी के संस्थापक भगत सिंह तोमर व कोच नवीन ठाकुर ने बताया कि देहरादून में 21 सितंबर से 25 सितंबर तक फर्स्ट स्नाइपर शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें एकेडमी के शूटर शिवम ढाका ने 10 मीटर एयर पिस्टल चैंपियन ऑफ चैंपियंस एनआर में प्रथम स्थान हासिल किया। शूटर विवेक तोमर और लक्ष्य पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल चैंपियन ऑफ चैंपियन आईएसएसएफ में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल में शूटर शिवम ने स्वर्ण पदक, अभिषेक पांडे ने रजत, आयुष चौहान ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इसके अलावा 10 मीटर एयर राइफल में लक्ष्य पंवार, पावनी गुप्ता, क्षितिज तोमर और श्रेयशी ने स्वर्ण पदक, विवेक तोमर, मृगांक शौर्य, प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। स्वागत करने वालों में भगत सिंह, विनीत, मोहित तोमर, सोनू तोमर, गौरव, रवि चौहान शामिल रहे।
मुकेश पंवार