बिनौली (बागपत)। शूटिंग के क्षेत्र अपनी पहचान बनाने वाली जौहड़ी की शूटर दादी प्रकाशी तोमर अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
उन्हें गत 25 अगस्त की बुखार के चलते नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने सांसद महेश के सहयोग से दादी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन यहां उनकी हालत में कोई सुधार नही हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के सहयोग से दादी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान वह 31 दिन अस्पताल में भर्ती रही। शुक्रवार को पुत्र रामबीर सिंह ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है। देर रात्रि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दादी डॉ. नवनीत विघ आदि चिकित्सकों की टीम के साथ खुशी मनाते हुए अपनी पुत्री सीमा तोमर के यहां नोएडा चली गई।