खेकड़ा। खेकड़ा नगर निवासी शिवम धामा आर्मी में तैनात है। शिवम को बेस्ट सोल्जर सम्मान से सम्मानित किया गया है। इससे उसके परिजन और मोहल्ले के लोगो मे हर्ष का माहौल है। मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी शिवम धामा आर्मी की मेडिकल कोर में मणिपुर में तैनात है। शिवम धामा ने हाल ही में 200 फौजियों के संग विशेष प्रशिक्षण में भाग लिया था। प्रशिक्षण में सभी ड्रिल और लक्ष्य को भेदने में शानदार प्रदर्शन किया। इसी आधार पर उसे बेस्ट सोल्जर ट्रेनिंग क्लास सम्मान प्रदान किया।