फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के जयघोष के साथ हरिद्वार रवाना हुए शिव भक्त कांवड़िए, आठ घंटे में हरिद्वार से खेकड़ा कांवड लेकर आएंगे शिवभक्त

विज्ञापन
खेकड़ा से ड़ाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना होते शिवभक्त कांवड़िए - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
आठ घंटे में हरिद्वार से खेकड़ा कांवड़ लाएंगे शिवभक्त
विज्ञापन

खेकड़ा। शनिवार शाम डाक कांवड़ लाने के लिए शिव भक्तों का एक जत्था हरिद्वार रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवड़ियों के जत्थे ने भगवान शिव के भजनों पर झूमते हुए नगर की परिक्रमा की। नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कांवड़िये आठ घंटे में हरिद्वार से खेकड़ा शिव मंदिर में कांवड़ लाने के संकल्प के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन

नगर से कांवड़ियों का एक बड़ा जत्था हरिद्वार से डाक कांवड़ लेने के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों का जत्था मंगलवार को हरिद्वार से आठ घंटे में खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेगा। जत्थे में 50 से अधिक कावड़ियों ने रवाना होने से पूर्व डीजे पर भगवान शिव को समर्पित भजनों पर नृत्य कर समूचे नगर की परिक्रमा की। नगरवासियों ने जगह जगह उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जत्थे में बिटटू धामा, बिजेंद्र धामा, विकास धामा, सचिन धामा, चिराग धामा, शिवम, मोहित धामा, संदीप कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें