फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को शिक्षण कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन के टिप्स दिएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को शिक्षण कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन के टिप्स दिए
विज्ञापन

बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षण कार्य को ओर बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को टिप्स दिएं गए।
वर्कशाप का शुभारंभ शारदा यूनिवर्सिटी ऑफ नोएडा से आयी कविता अय्यर, स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा, निदेशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वर्कशाप में बोलते हुए कविता अय्यर ने बताया कि एक अध्यापक को किस प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रूचि व योग्यता बढ़ानी है और कहा कि हमें क्रियात्मक तरीकेे से एक सिस्टम के अनुसार स्टैप द स्टैप पढ़ाया जाना चाहिए। चाहे किसी भी भाषा में समझाएं। परंतु शिक्षक का प्रस्तीतकरण बहुत ही प्रभावित होना चाहिए। छात्रों को मौखिक तरीके से तथा आई कांटेक्ट से तथा उनकी रूचि जानकर ही उनके अनुसार पढ़ाना चाहिए। साथ ही बॉडी लैंग्वेज के प्रयोग व पढ़ाई के सभी साधन जैसे ग्लोब चार्ट, मैप्स चॉक, डस्टर के प्रयोग से पढ़ाना चाहिए। इसके अलावा छात्रों का वर्गीकरण कर लेना चाहिए। जिससे हम कमजोर बच्चों पर अधिक ध्यान दे सके। क्विज व लिखित टेस्ट भी लेना चाहिए। अंत में स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें