फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के पांच कोरोना पॉजिटिव खेकड़ा में किए गए शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। मेरठ के पांच कोरोना पॉजिटिव को खेकड़ा स्थित कोविड 19 अस्पताल में रेफर किया गया है। अस्पताल में अब कोरोना के 17 मरीज हो गए। मेरठ में मरीजों की संख्या बढ़ने और बिस्तर कम होने के कारण मरीज यहां भेजे गए हैं। जिले की 128 रिपोर्ट लंबित है। मेरठ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिस कारण मरीजों को इधर-उधर शिफ्ट किया जा रहा है। मेरठ के पांच कोरोना पॉजिटिव खेकड़ा शिफ्ट किए गए हैं। खेकड़ा में 30 रोगियों को रखने की व्यवस्था की गई है। इसमें कोरोना के 12 मरीज भर्ती थे। मंगलवार की शाम मेरठ से कोरोना के पांच और रोगी यहां पहुंच गए। अब यहां अस्पताल में 17 कोरोना मरीज हो गए हैं। सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ ताहिर ने बताया कि यह सभी पांचो मरीज मेरठ अस्पताल से यहां शिफ्ट किए गए हैं। अस्पताल में पहले से भर्ती सभी 12 मरीजों की हालत सामान्य है। जिले में अब तक 548 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 128 रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें