खरपुर गांव के मोक्ष धाम जलती बालक शौर्य की चिता
- फोटो : BAGHPAT
खेकड़ा (बागपत)। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह शौर्य का शव गांव में पहुंचा। शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने गांव के मोक्ष धाम में शौर्य के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
फखरपुर में पांच दिन से लापता सोहनवीर सिंह के छह वर्षीय बेटे शौर्य का शव जंगल में ग्रामीण अशोक के गन्ने के खेत में मिट्टी में दबा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार की सुबह शौर्य का शव गांव में पहुंचा। शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गई। ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने गमजदा परिवार को ढांढस बंधाया।
इसके बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई। बालक की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। अंतिम यात्रा मोक्ष धाम में पहुंची। वहां परिजनों और ग्रामीणों ने शौर्य के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मोक्ष धाम में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बागपत : खेकड़ा के फखरपुर गांव में बालक शौर्य की अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीण।- फोटो : BAGHPAT