चांदीनगर। रटौल के हवेली वाले मोहल्ले में शनिवार को बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया। वहां गली में खेल रहे बच्चे बाल-बाल बचे।
रटौल में शनिवार दोपहर हवेली वाले मोहल्ले के सब्जी मंडी से बाजार को जाने वाले मुख्य मार्ग पर एएलटी लाइन के तारों में चिंगारी उठी। इनमें से एक तार टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि गली में खेल रहे बच्चे उसकी चपेट में नहीं आए और हादसा होने से बच गया। लोगों ने बिजलीघर में जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराई। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लाइन जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई। लोगों ने बताया कि बिजली के तार जर्जर हो गए हैं, जिससे हादसे का डर रहता है। लोगों का कहना है कि कई बार जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का हल नहीं हो रहा है। संवाद