बड़ौत। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को पेंटिग प्रतियोगिता हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में आरव जैन, कन्हैया गोविंदा, रिहान, फिजा, गरिमा, शिफा, रुद्राक्ष देव, अभिनव, आराध्या, रिया, वर्निका ने सुंदर-सुंदर पेंटिग बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बताया कि प्रतियोगिता में शानवी पाण्डेय ने प्रथम स्थान, आराध्य पाण्डेय ने दूसरा स्थान और सक्षम शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की काना की।