फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालिनी गुट का हंगामा, जाट भवन पर ताला लगाया

विज्ञापन
बागपत के जिला जाट भवन में ताला लगाती डॉ.शालिनी व मौजूद लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला जाट सभा में अध्यक्ष को लेकर विवाद सड़क तक पहुंच गया है। डॉ. शालिनी राकेश गुट ने हंगामा करते हुए जाट भवन के गेट पर पहले से लगे ताले के साथ ही चेन डालकर अपना ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

जिला जाट सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. महावीर सिंह का कार्यकाल दिसंबर 2021 में खत्म हो गया था। 12 जून को नया अध्यक्ष चुनने के लिए जाट भवन में आम सभा बुलाई गई थी। वहां अध्यक्ष के लिए कई नाम आने पर हंगामा हुआ, तो काफी सदस्य सभा छोड़कर चले गए थे। उसके बाद डॉ. शालिनी राकेश को अध्यक्ष घोषित करने का दावा किया था। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी थी। डॉ. शालिनी के कार्यकारिणी घोषित करने के बाद ही विवाद शुरू हो गया।
जाट सभा में दूसरे गुट ने 12 जून को कोई चुनाव नहीं होने की बात कहते हुए डॉ. शालिनी को अध्यक्ष मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद 19 जुलाई को दूसरे गुट ने जाट भवन में सभा बुलाई और मवीकलां के देवेंद्र धामा को नया अध्यक्ष घोषित कर दिया। इस तरह यह विवाद अभी तक केवल भवन के अंदर था, लेकिन यह विवाद शुक्रवार को सड़क तक पहुंच गया।
विज्ञापन

डॉ. शालिनी ने शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। वह अश्विनी, मुनेश बरवाला, धर्मेंद्र काठा, वीरेंद्र राणा समेत करीब 20 लोगों के साथ जाट भवन में बैठक के लिए पहुंच गईं। जहां पहले से ताला लगा हुआ था तो उन्होंने जाट भवन के बाहर हंगामा किया और गेट पर नया ताला मंगवाकर लगा दिया।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक शिकायत एसपी व डीएम को देंगी कि अगर कोई ताला तोड़ता है तो उस पर कार्रवाई की जाए। वहीं देवेंद्र धामा का कहना है कि जाट समाज ने उनको अध्यक्ष बनाया है। इस तरह से कोई ताला लगाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। क्योंकि समाज के भवन पर अपना निजी ताला लगाना कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें