फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जाट सभा का विवाद बढ़ा, शालिनी गुट ने भवन के सामने की सभा

विज्ञापन
बागपत के जाट भवन के बाहर आयोजित पंचायत में तैनात पुलिसफोर्स - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
जिला जाट सभा का विवाद बढ़ा, शालिनी गुट ने भवन के सामने की सभा
विज्ञापन

बागपत। जिला जाट सभा में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस विवाद को लेकर ही शनिवार को डॉ. शालिनी गुट ने जाट भवन के सामने ही सभा की। जहां उनके गुट के महासचिव ने इस्तीफा दे दिया तो देवेंद्र धामा गुट से बातचीत कर विवाद सुलझाने को 25 सदस्यों की कमेटी बनाई गई। वहीं पूर्व अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह पहले ही देवेंद्र धामा को कार्यभार सौंप चुके हैं। बैंक खाते में हस्ताक्षर भी देवेंद्र के शुरू हो गए हैं।
जिला जाट सभा के अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के कारण डॉ. शालिनी राकेश और देवेंद्र धामा गुट ने जाट भवन पर अपने-अपने ताले लगाए हुए हैं। पिछले डेढ़ महीने से चल रहे इस विवाद को निपटाने के लिए शालिनी गुट ने जाट भवन में सभा बुलाई थी। लेकिन देवेंद्र धामा गुट ने ऐसी कोई सभा बुलाए जाने से इंकार कर दिया और वहां नहीं पहुंचे। शालिनी गुट के सदस्य शनिवार को जाट भवन पर पहुंचे तो वहां का ताला नहीं खुलने पर बाहर ही सभा शुरू कर दी।
विज्ञापन

शालिनी गुट ने सबसे पहले अपना ताला खोल दिया। इसके बाद ही उनके गुट के महासचिव अश्विनी तोमर ने अपना इस्तीफा दे दिया। वहां डॉ. शालिनी राकेश ने भी इस्तीफा देने की बात कही तो उनके गुट के लोगों ने कहा कि उनकी बनाई हुई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी भले ही बदले जाएं, लेकिन अध्यक्ष शालिनी को मानते रहेंगे। इसके साथ ही 25 सदस्यों की एक समिति बनाई गई, जिसमें खाप चौधरी व जाट सभा के पुराने सदस्य रखे गए। यह समिति जल्द ही देवेंद्र धामा गुट से बातचीत करेगी। उस वक्त तक जाट भवन पर ताला लगा रहेगा और शालिनी गुट ने दोबारा वहां अपना ताला भी लगा दिया।
इस दौरान धामा खाप के चौधरी जितेंद्र धामा, मास्टर सुरेश राणा, विनोद, बिल्लू चेयरमैन, राजेश बसी, रामबीर ढाका, मुनेश बरवाला, आनंद चिल्लर, रामछैल मैनेजर, हरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमेंद्र तोमर, विकास बाछौड़, सुनील बंदपुर, प्रवीण बंदपुर, रामबीर प्रधान, देवेंद्र नैन, डॉ. अजय ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
रिकॉर्ड में देवेंद्र धामा अध्यक्ष, बैंक खाता भी संचालित कर रहे
जिला जाट सभा के अध्यक्ष पद को लेकर भले ही विवाद चल रहा हो। लेकिन पूर्व अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह ने मवीकलां के देवेंद्र धामा को अध्यक्ष बनते ही कार्यभार सौंप दिया था और जाट सभा के रिकॉर्ड में देवेंद्र धामा अध्यक्ष हो गए हैं। वहीं देवेंद्र धामा का कहना है कि जाट सभा का बैंक खाता भी वही संचालित कर रहे हैं। उन्होंने जाट सभा का अध्यक्ष बनते ही खाते में 49 हजार रुपये जमा कराने का दावा भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें