फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहदरा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। माखर चौकी के पास बुधवार शाम किसी कार्य से आए शाहदरा निवासी व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। जिनको सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली शाहदरा के पश्चिम रोहताश नगर निवासी संजय कुमार पुत्र महेंद्र शर्मा (50) अपने ननिहाल पखरपुर गांव के एक ईंट भट्ठे पर परचून की दुकान करते हैं। वे बिजवाड़ा व जिवाना गांव के मजदूरों से रुपये लेने पखरपुर गांव के ही बबलू के साथ माखर पुलिस चौकी पर पहुंचे, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस में उन्हें सीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कोई स्पष्ट कारण नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने पर सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें