बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के दंपति की बालैनी हिंडन पुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो जाने से उनके तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर गांव में शोक छा गया।
मृतक साबिर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। साबिर व उसकी पत्नी अफसाना की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से परिवार का बुरा हाल हो गया। पिता असरफ, मां हसीना, भाई महदा, इंतजार, बहन महदो व बच्चे, समीर, खुशी का रोते रोते बुरा हाल है। साबिर के पिता व भाई भी मजदूरी करते हैं। साबिर के बच्चों के सिर से माता का साया उठ जाने से उनकी परवरिश का संकट आ गया। परिवार व आसपड़ोस के लोग इनकी परवरिश को लेकर चिंतित थे। दंपती की मौत की सूचना पर गांव में शोक छा गया। शोक संवेदनाएं प्रकट करने की लिए काफी संख्या में ग्रामीण उनके घर जमा थे।