फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में बुखार से सात वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से कैंप लगाकर उपचार कराने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। रटौल में बुखार से ग्रस्त सात वर्षीय बच्ची की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। इसके बाद परिजनों व कस्बे के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर मरीजों का उपचार कराने की मांग की।
रटौल निवासी डब्बू ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी अलिफ्सा पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। उसका कस्बे के ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया जा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात अचानक अलिफ्सा की तबियत बिगड़ गई और वे अस्पताल लेकर जाने लगे। बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई। उधर, बच्ची की मौत होने से उसके परिवार वालों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। उधर, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि बच्ची की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। टीम भेजकर गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में बुखार का कहर
कस्बावासी सलीम, अब्दुल आदि ने बताया कि मृतक बच्ची के पड़ोस में रहने वाली शालू, मुस्कान, नूर मोहम्मद समेत काफी बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाकर उपचार कराने की मांग की। मांग करने वालों में धर्मपाल, अली मोहम्मद, शाहिद, ताहिर, गफ्फार, गुलजार, सतीश, सचिनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें