बागपत। थाना बागपत पुलिस ने सिसाना से कुलदीप पुत्र पूरण सिंह निवासी ग्राम ऊन शामली और कृष्णपाल पुत्र इन्द्रपाल निवासी कस्बा बड़ौत हाल निवासी ग्राम गौरीपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। उधर, छपरौली पुलिस ने तुगाना के जंगल से अंकुुर उर्फ छोटू पुत्र तेजपाल को 12 बोर के एक तमंचे व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बड़ौत पुलिस ने वांछित चल रहे सलीम पुत्र अली मोहम्मद, शमी उर्फ भूरा पुत्र अली मोहम्मद, आरिफ पुत्र अली मोहम्मद और इरफान पुत्र मजीद निवासी बड़का रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया है।