बागपत/बालैनी। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो कैंटर में लदे 23 पशुओं को बरामद कर लिया। पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चेकिंग के दौरान मोहल्ला देशराज निवासी कर्मसिंह, अबूजर व साकरौद निवासी आरिफ, बड़ौत निवासी शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा बालैनी थाना प्रभारी ने बताया कि पशुओं से लदी कैंटर के साथ सरधना निवासी विकास, बिलाल उर्फ आसिफ समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।