बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को सेपक टाकरा एसोसिएशन के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ डायरेक्टर डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने 18वें एशियन गेम्स में सेपक टाकरा में पहला मेडल जीता था। अब यह सेपकटाकरा गेम्स देश में धीरे-धीरे लोकप्रिय बनता जा रहा है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जयकुमार, अरविंद तोमर, अंकित बालियान, डॉ. वाईएस दहिया, डॉ. एसएम सीरिया का योगदान रहा।