बड़ौत। शहर के गांधी रोड पर मंगलवार को सेल्फी प्वाइंट का नगर पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने उद्घाटन किया। हरित प्राण संस्था के प्रयास के बाद नगर पालिका की तरफ से यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। इससे पहले यहां 40 सालों से शहर का कूड़ा एकत्र किया जाता था। चेयरमैन अमित राणा और हरित प्राण संस्था के अध्यक्ष डा. दिनेश बंसल ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट शहरवासियों के लिए यादगार जगह बनेगी। इस मौके पर डा. सुखपाल तोमर, डा. आनंद तोमर, इतिहासकार अमित राय जैन, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।