बागपत। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को खिलाड़ियों का ट्रायल लिया है। ट्रायल में पांच खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि शुक्रवार को जिला क्रीड़ा हॉल में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था। ट्रायल में अन्नु, दीप्ति, रिया, आरती मान और मानसी सिंह पांच खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल के लिए चयन किया।
जिला स्तर पर चयनित पांचों खिलाड़ियों का 21 नवंबर को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में ट्रायल लिया जाएगा। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने जिला स्तर पर चयनित सभी खिलाड़ियों में मंडलीय ट्रायल में अपने जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।