फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत राणा ने गोवा में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। गोवा में आयोजित आयरन मैन 70.3 प्रतियोगिता में नगर के अनंत राणा ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गोवा में आयरन मैन फेडरेशन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 13 नवंबर को हुई। इसमें बड़ौत शहर निवासी अनंत राणा ने भी प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 33 देशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। अनंत राणा टाटा स्टील कंपनी जमशेदपुर में जॉब करते हैं। आनंत राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21 किलोमीटर हॉफ मैराथन शामिल थी।
विज्ञापन

25-29 आयु वर्ग में प्रतिभाग कर अनंत ने तैराकी को 36 मिनट में, साइक्लिंग को 2 घंटे 52 मिनट में, हॉफ मैराथन को एक घंटा 47 मिनट में पूरा किया। कुल 8 घंटे 30 मिनट का समय निकालकर तीनों स्पर्द्धाओं को पूर्ण कर कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन कर दिखाया। अनंत का चयन 2023 में फिनलैंड में होने वाली वर्ल्ड आयरन मैन चैंपियनशिप के लिए भी चान हो गया है। अनंत राणा इससे पहले 2019 में दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल ट्राइथलॉन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। अनंत के पिता जयवीर राणा यूपी-पीएसी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें