खेकड़ा। एआरटीओ ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डग्गामारी कर रही पांच लग्जरी बसों को पकड़कर सीज दिया। बृहस्पतिवार को एआरटीओ सुभाष राजपूत टीम के साथ ईपीई पर पहुंचे और चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने ईपीई पर दौड़ रही लग्जरी बसों को रुकवाया तो पांच बसे नियम विरुद्ध दौड़ती मिली। उन्होंने सभी पांच बसों को सीज कराकर खेकड़ा तहसील परिसर में खड़ा कराया। एआरटीओ ने बताया कि बसों पर तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।